• About
  • Contcat Us
Tuesday, June 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

विधान सभा समितियों में सभी दलों ने साधा जातीय समीकरण

वर्तमान विधान सभा में पहली बार दो कोईरी को मिला सभापतित्‍व

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 29, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
विधान सभा समितियों में सभी दलों ने साधा जातीय समीकरण
0
SHARES
49
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
जनवरी, 2024 में सरकार के करवट बदलने के लगभग पांच महीने बाद विधान सभा की विधायी समितियों ने भी अंगड़ाई ली है। सरकार बदलने और लोकसभा चुनाव की वजह से समितियां एक्‍सटेंशन पर चल रही थीं। एक्‍सटेंशन 30 जून को समाप्‍त हो रहा था। इससे एक दिन पहले विधान सभा अध्‍यक्ष नंद किशोर यादव ने समितियों का पुनर्गठन किया है। विधान सभा की 23 विधायी समितियां होती हैं। इसमें नियम, विशेषाधिकार एवं सामान्‍य प्रयोजन समिति के सभापति अध्‍यक्ष ही होते हैं। शेष 22 समितियों के सभापति के नामों की घोषणा कर दी गयी है। इन्‍हीं 22 समितियों में सभी विधायकों को सदस्‍य के रूप में एडजस्‍ट किया जाता है। समितियों की बैठक में शामिल होने के एवज में ही विधायकों को दैनिक भत्‍ता मिलता है। इन समिति की बैठक प्रति दस दिन या उससे पहले होना जरूरी है। महीने में कम से कम तीन बैठक भी जरूरी है।
विधान सभा सचिवालय से जारी सभापति की सूची के अनुसार, 22 समितियों में से 3 के सभापित यादव हैं। इसमें लोकलेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र, गैरसरकारी संकल्‍प समिति के सभापति तेज प्रताप यादव और महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति गायत्री देवी शामिल हैं। याचिका समिति के सभापति अशोक कुमार सिंह और बिहार विरासत विकास समिति के सभापति केदारनाथ सिंह राजपूत हैं। कोईरी जाति से सुनील कुमार पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति और जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के निरंजन कुमार मेहता सभापति हैं। धानुक जाति के दामोदर रावत राजकीय आश्‍वासन समिति और भारत भूषण मंडल शून्‍यकाल समिति के सभापति मनोनीत किये गये हैं। कुर्मी जाति के हरिनारायण सिंह सरकारी उपक्रम समिति और अवधेश सिंह निवेदन समिति के सभापति हैं।
मुसलमान शकील अहमद खान अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण समिति और नेहालुद्दीन आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति बनाये गये हैं। बनिया तारकिशोर प्रसाद प्राक्‍कलन समिति और राम नारायण मंडल आचार समिति के सभापित मनोनीत किये गये हैं। भूमिहार अजीत शर्मा प्रत्‍यायुक्‍त विधान समिति और ब्राह्मण अमरेंद्र पांडेय प्रश्‍न एवं ध्‍यानाकर्षण समिति के सभापति मनोनीत किये हैं।
अनुसूचित जाति के पांच विधायकों को भी सभाप‍ति का दायित्‍व सौंपा गया है। डा. रामप्रीत पासवान को अनुसूचित जाति-जनजाति कल्‍याण समिति, अशोक चौधरी को आवास समिति, सत्‍यदेव राम को पर्यटन उद्योग विकास समिति, सूर्यकांत पासवान को कृषि उद्योग विकास समिति और रामवृक्ष सदा को पुस्‍तकालय समिति का सभापित बनाया गया है। जाति की साझीदारी की बात करें तो यादव 3, राजपूत 2, कोईरी 2, धानुक 2, बनिया 2, कुर्मी 2, मुसलमान 2, भूमिहार 1 , ब्राह्मण 1 और अनुसूचित जाति के 5 सभापति मनोनीत किये गये हैं। सभापति के रूप में एक निजी स्‍टाफ रखने की सहूलियत है, जिसका भुगतान सरकार करती है। यह विधायक के रूप में मिलने वाले स्‍टाफ के अतिरिक्‍त होता है।
हम पार्टी के स्‍तर पर बात करें तो भाजपा के 7, राजद के 6, जदयू के 5, कांग्रेस के 2 तथा माले और सीपीआई के 1-1 सभापति मनोनीत किये गये हैं। गौरतलब है कि विधायकों की संख्‍या के आधार पर पार्टी का कोटा तय होता है। पार्टी नेता की अनुशंसा पर विधान सभा अध्‍यक्ष सभापति का मनोनयन करते हैं। समितियों का बंटवारा भी सत्‍ता और विपक्ष के आधार पर किया जाता है। इसकी एक परंपरा बनी हुई है।
जिन 22 सदस्‍यों को सभापति के रूप में मनोनीत किया है, उनमें से 7 पहले से ही उसी समिति के सभापति हैं। इसमें हरिनारायण सिंह, अशोक चौधरी, दामोदर रावत, अमरेंद्र पांडेय, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान और सत्‍यदेव राम शामिल हैं। जबकि चार तारकिशोर प्रसाद, भाई वीरेंद्र, मो. निहालुद्दीन और भारत भूषण मंडल को नयी समिति का सभापति बनाया किया है। मतलब यह है कि 22 में से 11 को फिर से सभापति की जिम्‍मेवारी सौंपी गयी है। शेष 11 सभापति की जिम्‍मेवारी नये लोगों को सौंपी गयी है। हालांकि रामनारायण मंडल और तेजस्‍वी प्रसाद यादव अगस्‍त, 2022 के पहले भी उन्‍हीं समि‍ति के सभापति रहे थे, जिसका जिम्‍मा आज सौंपा गया है।
Tags: vidhansabha ki samitiyon me jatiye bhagidari
Previous Post

हम राज्‍यसभा उपचुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन तेजस्‍वी सपोर्ट नहीं करेंगे

Next Post

इस मुखिया जी वाले ठाकुर ने फंसा दिया

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
इस मुखिया जी वाले ठाकुर ने फंसा दिया

इस मुखिया जी वाले ठाकुर ने फंसा दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News