• About
  • Contcat Us
Friday, July 17, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

महागठबंधन चुनाव हारा है, लेकिन तेजस्‍वी ने मैदान जीत ली है

नीतीश को ढोती रही तो खुद लाश बन जाएगी भाजपा

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 5, 2024
in जाति, बिहार
0
महागठबंधन चुनाव हारा है, लेकिन तेजस्‍वी ने मैदान जीत ली है
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
लोकसभा का चुनाव परिणाम आ गया है। 12 सीटों के साथ जदयू के नीतीश कुमार ने केंद्रीय राजनीति में अपनी भूमिका बढ़ा ली है। अकेले दम पर बहुमत से काफी पीछे छूट गयी भाजपा के लिए नीतीश की बैसाखी काफी महत्‍वपूर्ण हो गयी है। लेकिन इस चुनाव ने केंद्रीय राजनीति में तेजस्‍वी यादव की भूमिका भी बढ़ा दी है।
निश्चित रूप से इस चुनाव में महागठबंधन ने 31 सीटों पर हार का सामना किया है। लेकिन 9 सीटों पर जीत कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। महागठबंधन ने अपनी 1 सीट बरकरार रखी है, लेकिन 8 नयी सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें 2 सीट जदयू से छीनी है, 5 सीट भाजपा से और 1 सीट रालोमो से छीनी है। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका तेजस्‍वी यादव की रही है। एनडीए के चुनाव अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह जैसे नेताओं ने संभाल रखा था। प्रधानमंत्री ने खुद 20 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इसके बावजूद एनडीए को 9 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। जबकि तेजस्‍वी यादव ने अकेले चुनाव को लीड किया और बड़ी जीत हासिल की । पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार मार्जिन को काफी कम कर दिया है। इसका मतलब है कि पूरे प्रदेश में तेजस्‍वी के नेतृत्‍व में राजद और महागठबंधन का आधार बढ़ा है, नयी जातियों में पैठ बढ़ी है, विश्‍वास पैदा हुआ है। इसका लाभ निश्चित रूप से विधान सभा चुनाव में महागठबंधन को मिलेगा। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्‍मीदवार चुनाव हारे हैं, लेकिन तेजस्‍वी यादव ने मैदान जीत ली है। महागठबंधन के लिए यही सबसे बड़ी उपलब्धि है।
इधर, एनडीए की राजनीति अं‍तरविरोधों में उलझ कर रह गयी है। जिस लोजपा के पास संगठन के नाम पर सिर्फ चिराग पासवान हैं, उसके सभी उम्‍मीदवार चुनाव जीत जाते हैं। जबकि सबसे बड़ी संगठनबाज पार्टी भाजपा के 17 में से 5 उम्‍मीदवार चुनाव हार जाते हैं। जदयू के 16 में से 4 उम्‍मीदवार चुनाव हार जाते हैं। माना यह भी जाता है कि भाजपा और जदयू के पास अपना आधार वोट भी है। दरअसल बिहार के संदर्भ में लोकसभा का चुनाव भाजपा के लिए खतरे की घंटे भी है। भाजपा के 5 उम्‍मीदवारों का हार जाना यह बताता है कि जदयू के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ धोखा किया है। प्रधानमंत्री ने औरंगाबाद, काराकाट, पाटलिपुत्र और बक्‍सर में सभाएं की थीं और सभी सीटों पर भाजपा हार गयी। यह इस बात का प्रमाण भी है कि शाहाबाद और मगध में प्रधानमंत्री भी बेअसर रहे।
2020 में विधान सभा चुनाव के बाद से भाजपा जदयू यानी नीतीश कुमार को ढो रही है। जबकि नीतीश समय के अनुरूप भाजपा के गर्दन और गोड़ पकड़ने में परहेज नहीं करते हैं। इसी राजनीति के आधार पर वे 20 वर्षों से सत्‍ता में कायम हैं। भाजपा को भरोसा ही नहीं है कि वह अपने दम पर कभी सत्‍ता में आ सकती है। इसलिए हर चुनाव के समय नीतीश कुमार को साथ लेने को बाध्‍य हो जाती है। लेकिन बिहार का जो राजनीतिक समीकरण बन गया है, उसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का आत्‍मविश्‍वास टूटता जा रहा है। उनका संघर्ष गोईठा में घी सूखाने के समान है। यही हाल रहा तो नीतीश कुमार को ढोते-ढोते भाजपा खुद लाश बन जाएगी। इस खतरे से भाजपा के हर कार्यकर्ता को सचेत रहना चाहिए।
Tags: result of loksabha chunav bihar
Previous Post

साहित्य को साधने में अपना सारा प्राण लगाने वाले लेखक हैं श्रीकांत व्यास

Next Post

सत्ता में आने के लिए व्याकुल है विपक्ष

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
सत्ता में आने के लिए व्याकुल है विपक्ष

सत्ता में आने के लिए व्याकुल है विपक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News