• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

साहित्य को साधने में अपना सारा प्राण लगाने वाले लेखक हैं श्रीकांत व्यास

व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित पुस्तक का साहित्य सम्मेलन में हुआ लोकार्पण

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 2, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
साहित्य को साधने में अपना सारा प्राण लगाने वाले लेखक हैं श्रीकांत व्यास
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

परिपक्व हो रही पीढ़ी में, जिन लेखकों ने अपनी कठोर साधना से पाठकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, उनमें श्रीकांत व्यास एक उल्लेखनीय नाम है। साधना में कोई बाधा न पड़े, इसलिए व्यास जी ने विवाह तक नहीं किया। लगभग ३० वर्ष के अपने साहित्यिक-जीवन में, कथा-साहित्य, नाट्य-साहित्य और व्यंग्य-साहित्य में इन्होंने एक सार्थक स्थान बनाया है।

यह बातें रविवार को साहित्य सम्मेलन में आयोजित, श्री व्यास की ५० पूर्ति पर, उन पर केंद्रित पुस्तक ‘समकालीन साहित्यकारों की दृष्टि में श्रीकांत व्यास’ के लोकार्पण-समारोह एवं लघुकथा-गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कही। उन्होंने कहा कि व्यास जी एक भोले लेखक हैं। इनके मन में जो भी विचार आते हैं, उनमे कुछ भी लपेटे विना, उसी रूप में व्यक्त करते चलते हैं। इसलिए भले ही इनकी रचनाओं में चिकनाई नहीं मिले और खुरदरापन दिखाई दे, किंतु ये खरी-खरी और सीधी-सीधी बात कहते हैं। ऐसे लेखकों को उनका मूल्य देर से किंतु पर्याप्त मिलता है।
समारोह का उद्घाटन करते हुए राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय कुमार ने कहा कि लोकार्पित पुस्तक से लेखक श्रीकांत व्यास के व्यापक साहित्यिक अवदान का पता चलता है। इस तरह की पुस्तकें समकालीन साहित्यकारों के अवदानों से समाज को परिचित कराती हैं, जो अत्यंत आवश्यक है।

दूरदर्शन बिहार के कार्यक्रम-प्रमुख डा राज कुमार नाहर ने कहा कि पुस्तक के संपादक बलराम प्रसाद सिंह साधुवाद के पत्र हैं, जिन्होंने श्रम पूर्वक विभिन्न साहित्यकारों से संस्मरणात्मक आलेख प्राप्त किया। श्री व्यास के पचास वर्ष पूरे होने पर दिया गया एक बड़ा उपहार है।
आरंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए, सम्मेलन के उपाध्यक्ष डा शंकर प्रसाद ने कहा कि व्यास जी एक घुम्मकड़ लेखक हैं। नगर में प्रायः ही पदयात्रा करते दिख जाते हैं। लगातार लिख रहे हैं। इनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
श्री व्यास ने कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए पुस्तक के संपादक और उन २१ साहित्यकारों के प्रति आभार प्रकट किया, जिनके आलेख इस पुस्तक में संकलित हुए हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और वरिष्ठ लेखक बच्चा ठाकुर, सम्मेलन की उपाध्यक्ष डा मधु वर्मा, लोकार्पित पुस्तक के संपादक बलराम प्रसाद सिंह, डा ध्रुव कुमार, बाँके बिहारी साव, चंदा मिश्र आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और श्री व्यास के दीर्घायुष्य की कामना की।
इस अवसर पर आयोजित लघुकथा-गोष्ठी में डा शंकर प्रसाद ने ‘वह कौन था?’ शीर्षक से, विभा रानी श्रीवास्तव ने ‘दुर्वह’ , कुमार अनुपम ने ‘चार घंटे’, डा पुष्पा जमुआर ने ‘कट-पेस्ट’, सिद्धेश्वर ने ‘मेरा हाथ मत काटो’, श्याम बिहारी प्रभाकर ने ‘छल’, जय प्रकाश पुजारी ने ‘प्रजातंत्र’,राम गोविन्द यादव ने ‘चुनाव’, डा सुषमा कुमारी ने ‘दौलत’, डा विद्या चौधरी ने ‘संवेदन हीनता’, अशोक कुमार सिंह ने ‘कथा’, नीता सहाय ने ‘प्यार और नफ़रत’, डा पंकज वासिनी ने ‘रूदन’ , लता प्रासर ने ‘पौध’ तथा अरविन्द अकेला ने ‘ठेंगा’ शीर्षक से लघुकथा का पाठ किया। मंच का संचालन ब्रह्मानन्द पाण्डेय ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन प्रो सुशील कुमार झा ने किया।
सम्मेलन के भावन अभिरक्षक डा नागेश्वर प्रसाद यादव, वीरेन्द्र भारद्वाज, ई अवध बिहारी सिंह, राम किशोर सिंह ‘विरागी’, विजय कुमार दिवाकर, सुजाता मिश्र, सरिता मण्डल, डा कुंदन लोहानी, डा चंद्रशेखर आज़ाद समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Tags: srikant vyas ke pustak ka lokarpan
Previous Post

पौने आठ बजे रात तक 71 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान

Next Post

महागठबंधन चुनाव हारा है, लेकिन तेजस्‍वी ने मैदान जीत ली है

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
महागठबंधन चुनाव हारा है, लेकिन तेजस्‍वी ने मैदान जीत ली है

महागठबंधन चुनाव हारा है, लेकिन तेजस्‍वी ने मैदान जीत ली है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News