• About
  • Contcat Us
Wednesday, June 3, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

सिर्फ 15 विधान सभा सीटों पर वोटबली हैं भूमिहार

चुनाव के रंग, वीरेंद्र यादव के संग – 3

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 11, 2025
in जाति, राजनीति
0
पौने आठ करोड़ से अधिक मतदाता 243 विधायक चुनेंगे
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार में एक जाति है भूमिहार। मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर कुर्मी बैठे या गोवार, लेकिन सिस्‍टम की धड़कन भूमिहार के हाथ में ही रहती है। आजादी के बाद लंबे समय तक भूमिहार डा. श्रीकृष्‍ण सिंह मुख्‍यमंत्री रहे थे। उनके बाद किसी भूमिहार को मुख्‍यमंत्री बनने का मौका नहीं मिला। यह भी कह सकते हैं कि उनके कद का कोई और भूमिहार नेता नहीं था। हालांकि आगामी विधान सभा चुनाव के बाद भूमिहार के भाग्‍योदय की संभावना दिख रही है।
भूमिहार के पास शिक्षा भी रही है, जमीन भी ही रही है और प्रशासनिक पहुंच और पकड़ भी रही है। इसका लाभ इस जाति को मिलता रहा है। समाजवादी आंदोलन के उभार में भी भूमिहार नेताओं की भूमिका महत्‍वपूर्ण थी। लेकिन समाजवाद को ताकत यादवों से मिल रही थी। समाजवादी आंदोलन की रीढ़ यादव ही थे। एक भूमिहार नेता थे अंबिका सिंह। उन्‍होंने हमसे बातचीत में कहा था कि हम अहीरों का भात खाकर समाजवाद की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनका कार्यक्षेत्र मुख्‍यत: कोसी का इलाका ही था।
हम भूमिहार की बात कर रहे थे। यह जाति हर पार्टी में पायी जाती है। यह अपनी जनसंख्‍या से पांच गुना ज्‍यादा विधायक और सांसद जिताते रही है। वीरेंद्र यादव फाउंडेशन और वीरेंद्र यादव न्‍यूज के हालिया वोटर सर्वे में यह बात उभरकर सामने आयी है कि मात्र 15 विधान सभा क्षेत्रों में भूमिहार सबसे बड़ा वोटर समूह है। इन विधान सभा क्षेत्रों में कांटी, कल्‍याणपुर, चेरियाबरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बिहपुर, लखीसराय, बरबीघा, मोकामा, बिक्रम, हिसुआ, वारसलीगंज, घोसी और कुर्था शामिल हैं। बिहार की सभी विधान सभा सीटों पर प्रमुख जातियों के वोटरों की संख्‍या वीरेंद्र यादव फाउंडेशन की ओर से प्रकाशित पुस्‍तक ‘राजनीति की जाति पार्ट 2’ में प्रकाशित है। इस पुस्‍तक की कीमत मात्र पचपन सौ (5500) रुपये हैं। यह पुस्‍तक वीरेंद्र यादव न्‍यूज के पिछले 5 सालों के अंकों का संकलन है और हर अंक चुनाव के लिहाज से संग्रहणीय है।
भूमिहार जाति किसी पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध नहीं है। यह सिर्फ यादव जाति और यादव सत्‍ता के खिलाफ है। बिहार में यादवों के खिलाफ पार्टीगत लड़ाई सिर्फ भाजपा लड़ रही है। इसलिए भूमिहार भाजपा के साथ हैं। कुर्मी नीतीश कुमार भी भूमिहारों के गले से नीचे नहीं उतरते हैं, लेकिन यादवों को सत्‍ता से दूर रखने के लिए कुर्मी की पालकी ढोने को अपना सौभाग्‍य मानते हैं। आज नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेता ललन सिंह और विजय चौधरी हैं। दोनों भूमिहार हैं। सबसे लंबे समय तक नीतीश के साथ रहने वाले और प्रतिबद्ध बिजेंद्र प्रसाद यादव भी नीतीश के भरोसेमंद नहीं हैं। वर्तमान सरकार में तीन मंत्री भूमिहार हैं और तीनों महत्‍वपूर्ण और मालदार विभाग के मंत्री हैं।
विधान सभा चुनाव में पार्टी विशेष के पक्ष में हवा बनाने में भूमिहार जाति की भूमिका हवाबाज की होती है। राजद ने इस जाति के लिए ए टू जेड का फार्मूला लागू किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। उल्‍टे खामियाजा भी उठाना पड़ रहा है।
Tags: chunav ke rang bihandra yadav ke sang 3
Previous Post

अहीर की कीमत पर कोईरी का बागान चमकाएगी भाजपा

Next Post

वोट के बाजार में सिर्फ हल्‍लाबोल हैं राजपूत

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
वोट के बाजार में सिर्फ हल्‍लाबोल हैं राजपूत

वोट के बाजार में सिर्फ हल्‍लाबोल हैं राजपूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News