• About
  • Contcat Us
Wednesday, June 3, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

अहीर की कीमत पर कोईरी का बागान चमकाएगी भाजपा

चुनाव के रंग, वीरेंद्र यादव के संग – 2

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 11, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
पौने आठ करोड़ से अधिक मतदाता 243 विधायक चुनेंगे
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
लोकसभा चुनाव में कोईरी को एक भी टिकट नहीं देनी वाली भाजपा विधान सभा चुनाव में कोईरियों को टिकट से लाद देगी। वजह साफ है कि यादव के बाद सबसे बड़ी आबादी वाली जाति कोईरी एक मजबूत राजनीतिक ताकत है। इसके पास वोट भी है और पोलिंग कैपिसिटी भी। यह जाति अपनी जाति के उम्‍मीदवार के प्रति कट्टर होती है। वह अपनी जाति को वोट देती है।
पिछले विधान सभा चुनाव में कोईरी जाति के मात्र 16 विधायक जीत पाये थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा कोटे से रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा की काराकाट में हार को खुद भाजपा नहीं पचा पा रही थी। इसलिए उपेंद्र कुशवाहा को राज्‍यसभा में भेज कर पराजय को ढकने का प्रयास किया। विधान सभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा अलग से अपनी पार्टी के कोटे के टिकट के दावेदार होंगे। लेकिन भाजपा ने पहले ही उनके मुंह में सत्‍ता की मलाई भर कर अलग तरह का दबाव बना लिया है। खैर हम भाजपा की बात कर रहे हैं।
2020 के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने 21 टिकट यादव को दिये थे। उसमें से सात निर्वाचित हुए थे। इस बार भाजपा अपनी रणनीति बदल रही है। वह यादव कोटे वाला टिकट कोईरी का शिफ्ट करेगी। भाजपा मानती है कि यादव का वोट मिलता ही नहीं है तो टिकट क्‍यों देना है। इस कारण पिछले साल जब भाजपा सत्‍ता में आयी तो यादव को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया। बीस सूत्री कमेटी के गठन में भी भाजपा ने यादवों के हिस्‍से में झुनझुना थमा दिया।
विधान सभा चुनाव के बाद मुख्‍यमंत्री की दौड़ में भाजपा के सबसे प्रबल उम्‍मीदवार सम्राट चौधरी होंगे। कम से कम कोईरी जाति को यह भरोसा है कि अगला मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ही होंगे। जाति स्‍तर पर इसी बात का प्रचार किया जा रहा है। कोईरी वोटों को बिखराव से बचाने के लिए यह धारणा जोड़ने का काम कर रही है। इसके लिए जरूरी है कि कोईरी जाति को अधिक से अधिक टिकट दिया जाये और इस जिम्‍मेवारी का निर्वाह सम्राट चौधरी को ही करना होगा।
लेकिन वोटों के गणित में इस जाति की ट्रेजडी अलग तरह की है। यह बड़ी आबादी है, लेकिन एक विधान सभा क्षेत्र में सघन बसावट हो, ऐसी स्थिति बहुत कम है। वीरेंद्र यादव फाउंडेशन और वीरेंद्र यादव न्‍यूज के हाल ही में किये गये वोटरों के जातीय सर्वे के अनुसार, विधान सभा की मात्र दो सीटों पर कोईरी जाति के वोटरों की सबसे अधिक संख्‍या है। इसमें पहले स्‍थान पर सासाराम है और दूसरे स्‍थान पर विभूतिपुर। तीसरी किसी सीट पर कोईरी सबसे बड़ा वोटर समूह नहीं हैं। बिहार की सभी विधान सभा सीटों पर 10 प्रमुख जातियों के वोटरों की संख्‍या वीरेंद्र यादव फाउंडेशन की ओर से प्रकाशित पुस्‍तक ‘राजनीति की जाति पार्ट 2’ में प्रकाशित है। इस पुस्‍तक की कीमत मात्र पचपन सौ (5500) रुपये हैं। यह पुस्‍तक वीरेंद्र यादव न्‍यूज के पिछले 5 सालों के अंकों का संकलन है और अंक चुनाव की लिहाज से संग्रहणीय है।
पिछले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और सम्राट चौधरी मिलकर भी शाहाबाद और मगध में कोईरी वोटों के बिखराव को नहीं रोक पाये थे। कोईरियों का भरोसा हासिल नहीं कर पाये थे। विधान सभा चुनाव में इस स्थिति से बचने के लिए इस बार भाजपा राजपूत से ज्‍यादा कोईरी जाति को टिकट देने की योजना बना रही है। सवर्ण जातियों को भाजपा अपना बंधक वोटर मानती है। टिकट नहीं मिलेगा तो भी वोट भाजप को ही देगा। क्‍योंकि सवर्ण जातियों को यादवों से चिढ़ है। सवर्णों की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सत्‍ता को सबसे बड़ी चुनौती यादव से मिली है। उनके राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक आधिपत्‍य को यादवों ने ही दरकाया है। यही कारण है कि यादव के विरोध में सवर्ण भाजपा को वोट देते हैं। कोईरियों को भरोसा में लिये बिना मगध और शाहाबाद में नीतीश-मोदी का कुनबा लालू यादव कुनबे का मुकाबला नहीं कर सकता है।
भाजपा आगामी चुनाव में यादवों को टिकट देने से परहेज करेगी। वह यादवों को 10-12 टिकट में निपटा देगी, जबकि कोईरियों को 24-25 टिकट दे सकती है। भाजपा में यादवों की कब्र पर भी कोईयिों की फसल लहलहाएगी। इसकी आंच में और कितनी जातियां आएंगी, इसका अभी इंतजार करना होगा।
Tags: chuvavke rang birendra yadav ke sang 2
Previous Post

पौने आठ करोड़ से अधिक मतदाता 243 विधायक चुनेंगे

Next Post

सिर्फ 15 विधान सभा सीटों पर वोटबली हैं भूमिहार

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
पौने आठ करोड़ से अधिक मतदाता 243 विधायक चुनेंगे

सिर्फ 15 विधान सभा सीटों पर वोटबली हैं भूमिहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News