• About
  • Contcat Us
Thursday, July 16, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

सामाजिक परिवर्तन के लिए जरूरी है सांस्‍कृतिक आंदोलन

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह स्‍मृति उत्‍सव में वक्‍ताओं की राय

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 26, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
सामाजिक परिवर्तन के लिए जरूरी है सांस्‍कृतिक आंदोलन
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
सामाजिक संस्‍था Birendra Yadav Foundation और मासिक पत्रिक वीरेंद्र यादव न्‍यूज के तत्‍वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री विश्‍वनाथ प्रताप सिंह की जयंती 25 जून को मनायी गयी। वीपी सिंह स्‍मृति उत्‍सव का आयोजन प्रेरणा आईएएस, सगुना, पटना के सभागार में किया गया। अध्‍यक्षता प्रेरणा आईएएस के समन्‍वयक लालटून यादव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्‍ठ पत्रकार हेमंत ने किया।
इस मौके पर Birendra Yadav Foundation के अध्‍यक्ष और पत्रकार वीरेंद्र यादव ने आयोजन के औचित्‍य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्‍वनाथ प्रताप सिंह के एक निर्णय से भारतीय समाज की सदियों की जड़ता एक झटके में ध्‍वत हो गयी। उन्‍होंने कहा कि विश्‍वनाथ प्रताप सिंह एक व्‍यक्ति ही नहीं, बल्कि एक बदलाव के नायक थे। एक ऐसा बदलाव जिनसे प्रशासनिक तंत्र का चेहरा बदल दिया, सामाजिक तंत्र का कायाकल्‍प कर दिया। ओबीसी जमात के युवाओं के सपनों को सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया। वीरेंद्र यादव ने कहा कि विश्‍वनाथ प्रताप सिंह ने अपनी सरकार की शहादत की कीमत पर केंद्र सरकार की नौकरियों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी। इसके बाद आरक्षण विरोधियों ने देश को आग के हवाले कर दिया। लेकिन इस आग से एक ऐसा समाज निकलकर सामने आया, जिसने एक झटके में बदलाव के कई परतों को अनावृत्‍त कर दिया।
उत्‍सव को संबोधित करते हुए नेशनल दस्‍तक के संपादक शंभु सिंह ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्‍व बढ़ने के साथ ही सांस्‍कृतिक चेतना का समृद्ध होना भी जरूरी है। इसके लिए वैचारिक आंदोलनों की निरंतरता जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि कबीर की परंपरा को आगे बढ़ाकर की सांस्‍कृतिक आंदोलनों को मजबूत बनाया जा सकता है।
इंजीनियर संतोष यादव ने कहा कि वीपी सिंह ने ओबीसी आरक्षण लागू करने की घोषणा करके बदलाव की धारा और धारणा को एक नयी दिशा दी, नयी गति दी। उन्‍हीं की देन है कि आज भारतीय राजनीतिक व्‍यवस्‍था में ओबीसी एक अनिवार्य सच्‍चाई बन गयी है। उन्‍होंने कहा कि अब आरएसएस और भाजपा जैसी संस्‍था–पार्टी को अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के लिए ओबीसी सरोकार की बात करनी पड़ रही है, ओबीसी चेहरा आगे करना पड़ रहा है।
स्‍त्रीकाल के संपादक संजीव चंदन ने कहा कि विश्‍वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आंदोलन की एक सिफारिश को लागू किया। इसने सरकारी नौकरियों में‍ हिस्‍सेदारी के दरवाजे ओबीसी के लिए खोल दिये, जबकि शिक्षामंत्री के रूप में अर्जुन सिंह ने शैक्षणिक संस्‍थाओं में ओबीसी आरक्षण लागू इस वर्ग के लिए बेहतर शिक्षा का मार्ग प्रशस्‍त कर दिया। वरिष्‍ठ पत्रकार हेमंत ने कहा कि मंडल आयोग की अनुशंसा लागू करने के कारण विश्‍वनाथ प्रताप सिंह अपने ही जाति वर्ग में खलनायक बन गये, लेकिन उनका निर्णय भारतीय समाज व्‍यवस्‍था को अंदर त‍क हिस्‍सा दिया। ओबीसी आरक्षण से इस वर्ग का सरकारी नौकरियों में प्रतिनिधित्‍व बढ़ा। बदला हुआ चेहरा अब साफ-साफ दिखने भी लगा है। छात्र नेता गौतम आनंद ने भी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वीपी सिंह ने मंडल आयोग की अनुशंसा लागू करने की शुरुआत की थी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते अर्जुन सिंह ने शैक्षणिक संस्‍थानों में आरक्षण का प्रावधान किया। ये दोनों नेता ओबीसी समाज के सबसे बड़े हितैषी थे और उन्‍हें इसी रूप में याद किया जाना भी चाहिए। युवा नेता सूरज यादव ने भी अपनी राय रखी। इस मौके पर अरुण आनंद, नरेंद्र यादव, रंजीत कुमार, रणविजय सिंह, दीपक आदि मौजूद थे।
Tags: vp singh jayanti utsav
Previous Post

सामाजिक न्याय की नींव में बिहार का योगदान अमिट : उपराष्ट्रपति

Next Post

मुंद्रिका सिंह यादव कॉलेज में तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्‍थापित

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
मुंद्रिका सिंह यादव कॉलेज में तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्‍थापित

मुंद्रिका सिंह यादव कॉलेज में तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्‍थापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News