• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

मुंद्रिका सिंह यादव कॉलेज में तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्‍थापित

नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने मुंद्रिका बाबू की प्रतिमा किया अनावरण

Birendra Yadav by Birendra Yadav
July 15, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
मुंद्रिका सिंह यादव कॉलेज में तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्‍थापित
0
SHARES
150
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मगध प्रमंडल के अरवल जिला के किंजर में शिक्षा की लौ जलाने के लिए समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री मुंद्रिका सिंह यादव ने 1982 में एक महाविद्यालय की शुरुआत की थी। शिक्षा के प्रसार-प्रसार का उनका प्रयास धीरे-धीरे भव्‍य आकार ग्रहण करता गया और आज मुंद्रिका सिंह यादव कॉलेज शिक्षा का एक प्रमु‍ख केंद्र बन गया है। अरवल-जहानाबाद रोड पर पुनपुन नदी के किनारे किंजर में अवस्थित मुंद्रिका सिंह यादव कॉलेज के इतिहास में एक नया अध्‍याय 14 जुलाई, 2025 को जुड़ गया। इस तिथि को कॉलेज परिसर में एक साथ दो-दो प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। एक आदम प्रतिमा थी कॉलेज के संस्‍थापक मुंद्रिका सिंह यादव की, जिसका अनावरण पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने किया। इसके लिए 14 जुलाई को कॉलेज की ओर से भव्‍य समारोह का आयोजन किया गया था।
उसी समारोह में 25 अलग-अलग देशों से आये बौद्ध भिक्षुओं ने कॉलेज परिसर में स्‍थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिभा का अनावरण बौद्ध परंपराओं के अनुसार किया गया। अपने-अपने देश की धार्मिक आस्‍था के अनुसार बौद्ध भिक्षुओं ने तथागत बुद्ध की पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान परिसर का माहौल काफी भक्तिपूर्ण हो गया था। बुद्धं शरणं गच्‍छामि से पूरा वातारण गुंज रहा था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने प्रतिमा अनावरण के बाद तथागत बुद्ध की पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
नेता प्रतिपक्ष ने प्रतिमा अनावरण के बाद कॉलेज परिसर के पास ही मुंद्रिका सिंह यादव की जयंती के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित किया। यह कार्यक्रम मुंद्रिका बाबू की 79वीं जयंती के मौके पर आयोजित की गयी थी। समारोह में वक्‍ताओं ने मुंद्रिका बाबू के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव फिर कॉलेज परिसर में पहुंचे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अवधेश प्रसाद ने उनका स्‍वागत किया। इस समय मुंद्रिका बाबू के पुत्र और विधायक सुदय यादव भी मौजूद थे। विधायक ने नेता प्रतिपक्ष को प्राचार्य के कक्ष में लग गये, जहां तेजस्‍वी यादव ने मुंद्रिका बाबू की पत्‍नी तालुका देवी से मुलाकात की। वहां पर विधायक सुदय यादव और प्राचार्य अवधेश प्रसाद के कई परिजन भी उपस्थित थे। वहीं पर नेता प्रतिपक्ष ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर वितरित प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के संबंध प्राचार्य अवधेश प्रसाद ने बताया कि यह संयोग ही रहा कि मुंद्रिका बाबू और तथागत बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण एक दिन ही हुआ। मुंद्रिका बाबू की प्रतिमा पहले बनकर तैयार हो गयी थी और तय जगह पर स्‍थापित हो गयी थी। जयंती के मौके पर प्रतिमा का अनावरण करना था। इसलिए तिथि का इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच भगवान बुद्ध की प्रतिमा वियतनाम के बौद्ध मतावलंबियों ने दान स्‍वरूप कॉलेज को भेंट की। दोनों प्रतिमा स्‍थापित हो चुकी थी। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव की ओर मुंद्रिका बाबू की जयंती पर आयोजित समारोह में आने की सहमति मिल गयी। इसलिए कॉलेज को एक ही दिन तीन-तीन कार्यक्रम करने का सौभाग्‍य प्राप्त हुआ। प्राचार्य ने बताया कि मुंद्रिका बाबू की प्रतिमा का अनावरण, तथागत बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण और मुंद्रिका बाबू की जयंती समारोह एक साथ संपन्‍न हो सका। उन्‍होंने कहा कि इस आयोजन में विधायक सुदय यादव, महाविद्यालय प्रबंध समिति, कॉलेज के सहकर्मी और स्‍थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। इसलिए आयोजन की भव्‍यता यादगार बन गयी। प्राचार्य ने सबके प्रति आभार भी जताया।
इधर, जयंती समारोह के मौके पर आयोजित सभा को नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव के साथ पूर्व मंत्री अब्‍दुलबारी सिद्दिकी, सांसद सुरेंद्र यादव एवं संजय यादव, विधायक भीम सिंह, विनय यादव, रामबली सिंह यादव, बागी कुमार वर्मा, महानंद सिंह, रेखा पासवान, सतीश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन विधायक सुदय यादव ने किया। इससे पहले स्‍थानीय कलाकारों ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्‍तुत किये। इस दौरान मंच का सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार गौतम ने किया।
Tags: mundrika singha yadav college
Previous Post

सामाजिक परिवर्तन के लिए जरूरी है सांस्‍कृतिक आंदोलन

Next Post

‘ब्रेन डेट गवर्नमेंट’ का आनंद उठा रहा बिहार

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
‘ब्रेन डेट गवर्नमेंट’ का आनंद उठा रहा बिहार

‘ब्रेन डेट गवर्नमेंट’ का आनंद उठा रहा बिहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News