• About
  • Contcat Us
Sunday, May 31, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

यादवों के 8 विधायकों में से 5 का टिकट काटा

Birendra Yadav by Birendra Yadav
October 15, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधान सभा चुनाव के लिए एनडीए में फंसे पेंच के बीच भाजपा ने अपने 71 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 47 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है, जबकि तारापुर से जदयू के विधायक राजीव कुमार सिंह की जगह भाजपा ने उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी को टिकट दिया है। इसके अलावा भाजपा ने बिक्रम से कांग्रेस के विधायक रहे सिद्धार्थ सौरभ को अपना टिकट देकर फिर से मैदान में उतारा है। भाजपा के अलीनगर से एमएलए मिश्रीलाल यादव भी बेटिकट हो गये हैं। उन्‍होंन पहले ही पार्टी छोड़ दी थी।

भाजपा ने निवर्तमान 11 विधायकों की जगह नये उम्‍मीदवार को टिकट दिया है। रीगा से मंत्री रहे मोतीलाल प्रसाद की जगह बैजनाथ प्रसाद को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। वे पूर्व एमएलसी हैं। सीतामढ़ी से मिथिलेश कुमार की जगह सुनील कुमार पिंटू को टिकट दिया है। वे पूर्व विधायक एवं सांसद रहे हैं। राजनगर से पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान की जगह सुजीत पासवान को मैदान में उतारा है। नरपतगंज से जयप्रकाश यादव की जगह पूर्व विधायक देवंती यादव को उम्‍मीदवार बनाया है। गौराबौराम से स्‍वर्णा सिंह की जगह सुजीत सिंह को उम्‍मीदवार बनाया है। औराई से रामसूरत राय की जगह रमा निषाद, कटोरिया से निक्‍की हेम्‍ब्रम की जगह पूरण लाल टूडू, मुंगेर से प्रणव कुमार की जगह कुमार प्रणय, कुम्‍हरार से अरुण सिन्‍हा की जगह संजय गुप्‍ता और पटना साहिब से स्‍पीकर नंदकिशोर यादव की जगह रत्‍नेश कुशवाहा को उम्‍मीदवार बनाया गया है। आरा में पूर्व मंत्रीअमरेंद्र प्रताप सिंह की जगह पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर को उम्‍मीदवार बनाया गया है।
उम्‍मीदवारों की पहली सूची में भाजपा ने 12 नये विधान सभा क्षेत्रों में भी अपना उम्‍मीदवार उतारा है। किशनगंज से स्‍वीटी सिंह, भागलपुर से रोहित पांडेय एवं औरंगाबाद से त्रिविक्रम सिंह को उम्‍मीदवार बनाया गया है। तारापुर से सम्राट चौधरी, बैकुंठपुर से पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, सीवान से मंत्री मंगल पांडेय, तेघड़ा से पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, बिक्रम से निर्वमान विधायक सिद्धार्थ सौरभ, अरवल से पूर्व विधायक मनोज शर्मा, गुरुआ से पूर्व एमएलसी उपेंद्र प्रसाद दांगी और हिसुआ से पूर्व विधायक अनिल सिंह को भाजपा ने उम्‍मीदवार बनाया है।
भाजपा ने अभी लगभग 20 विधायकों को होल्‍ड पर रखा है। मतलब पहली सूची में उनका नाम नहीं है। ऐसे विधायकों की सांस फंसी हुई है। भाजपा की ओर से अभी 30-35 उम्‍मीदवारों को टिकट थमाने की संभावना है। एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग के हिसाब से भाजपा के खाते में अधिकतम 35 सीटें आ सकती हैं। राजद और कांग्रेस छोड़कर एनडीए के पाले में आये 7 विधायकों में से एकमात्र सिद्धार्थ सौरभ को भाजपा ने उम्‍मीदवार बनाया है।
पहली सूची में भाजपा से सबसे ज्‍यादा ऑपरेशन यादव विधायकों की सीटों पर किया है। पीपरा से श्‍यामबाबू यादव और परिहार से गायत्री देवी को फिर से टिकट दे दिया है, जबकि नरपतगंज में एक यादव की जगह दूसरे यादव को टिकट थमा दिया है। कहलगांव से पवन यादव विधायक हैं और उनकी सीट अभी होल्‍ड पर है। इधर, पटना साहिब से नंदकिशोर यादव, मुंगेर से प्रणव कुमार, अलीगनर से मिश्रीलाल यादव और औराई से रामसूरत राय बेटिकट कर दिये गये हैं। माना जा रहा है कि नंदकिशोर यादव को किसी राज्‍य का राज्‍यपाल बनाया जा सकता है। भाजपा ने किसी भी नयी सीट पर यादव को टिकट नहीं दिया है।

Tags: chunav-utsav-with-birendra-yadav-5
Previous Post

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

Next Post

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
बांकीपुर में  लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

May 2, 2026

Recent News

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
बांकीपुर में  लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

May 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News