• About
  • Contcat Us
Wednesday, July 15, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

भाजपा का नया प्लान, पहले सत्ता अस्थिर करो

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 4, 2026
in जाति, बिहार, राजनीति
0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश में भाजपा के आधिपत्य वाली एनडीए सरकार निर्बाध रूप से चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। सबकुछ शांतितिपूर्ण चल रहा है। सरकार के घटक दलों में कोई मतभेद नहीं। सभी पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति वफादारी की कसम खा रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व से कोई नाराजगी भी नहीं है। हर दल बम- बम है। सत्ता की मलाई बिना आंकड़ पत्थर के चाभ रहे हैं। लेकिन भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बेचैन है। अरबों रूपये फूंकने के बाद भी बैलगाड़ी में जुते बैल की पूंछ ऐंठने की औकात ही है। बैलगाड़ी का नाधा और चाबुक नीतीश कुमार के पास है। भाजपा की मजबूरी है कि वह फिलहाल चाबुक नहीं छीनना चाहती है। डर है कि गाड़ी में जुते बैल भड़क जाएंगे। तब पूंछ ऐंठने की हैसियत भी नहीं रह जाएगी।

इसलिए भाजपा ने अपनी रणनीति बदल दी है। उसने मंथन किया है कि नीतीश के आधार वोट को नाराज किये बगैर नीतीश के हाथ से शांतिपूर्ण सत्ता कैसे सरकायी जाए। इसके लिए दो स्तर पर काम हो रहा है। पहला है अतिपिछड़ा वोटों में नाराजगी नहीं भड़के और ऐसे व्यक्ति को नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी चुना जाए, जो अतिपिछड़ों को सहजता से स्वीकार से हो। जदयू के एक वरिष्ठ अतिपिछड़ा विधायक की चिंता थी कि नीतीश के बाद पार्टी को कौन संभालेगा। इसी लिए नीतीश के बेटे निशांत को राजनीति में लाने का प्रयत्न किया जा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री इसके लिए तैयार नहीं होंगे।
नीतीश के बाद या नीतीश का विकल्प को लेकर एनडीए के सभी दलों में मंथन जारी है, लेकिन सतह पर कोई आने को तैयार नहीं है। चिराग पासवान, जीतनराम मांझी या उपेंद्र कुशवाहा जैसे लोग सत्ता के लटकन हैं। सत्ता के साथ लटके रहना उनकी मजबूरी है। इनकी पूरी राजनीति सौदागिरी की है। लेकिन भाजपा सौदे के लिए नहीं, सत्ता के लिए बेचैन है। इसके लिए उसने नीतीश के तहखाने में सुराक लगाने की रणनीति बना ली है।
राजनीतिक गलियारे की चर्चा के अनुसार, भाजपा पहले जदयू के अंदर से ही जदयू सरकार में नीतीश का ऐसा उत्तराधिकारी पैदा करना चाहती है, जिसके नाम पर अतिपिछड़ा में भी विद्रोह की नौबत नहीं आये। इसी कड़ी में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में प्रोजेक्ट करने की योजना बना ली है। रामनाथ ठाकुर के नाम पर अतिपिछड़ी जातियों में बगावत की नौबत भी नहीं आएगी और वे सहजता से स्वीकार्य भी हो जाएंगे। इसके साथ नीतीश कुमार सत्ता केंद्र से किनारे कर दिये जाएंगे और अतिपिछड़ी जाति को भी अपना नया नेता मिल जाएगा। इस रणनीति के तहत भाजपा को अतिपिछड़ा आक्रोश का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो भाजपा सीधे नीतीश से सत्ता नहीं हथियाना चाहती है। इसके लिए नयी राह बनाना चाहती है। वह रामनाथ ठाकुर को आगे कर सत्ता पर अप्रत्यक्ष कब्जा करना चाहती है। जब नीतीश राजनीति के केंद्र से बाहर होंगे तो नीतीश के नाम की राजनीति और वोटों दोनों पर एक साथ कब्जा जमाना आसान हो जाएगा। भाजपा अब एक बेहतर अवसर और समय का इंतजार कर रही है। लेकिन बजट सत्र के पहले इस कार्ययोजना को जमीन पर उतारने का उतावलपन भाजपा में नहीं है।

Tags: ramnath thakur
Previous Post

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

Next Post

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
बांकीपुर में  लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News