• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

रुमाल कपार पर था और हम धोकरी में खोज रहे थे

भीड़ की तुलना 2013 में नरेंद्र मोदी की सभा से हो रही थी

Birendra Yadav by Birendra Yadav
March 3, 2024
in बिहार, राजनीति
0
रुमाल कपार पर था और हम धोकरी में खोज रहे थे
0
SHARES
106
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रविवार यानी 3 मार्च की दोपहर हम माड़, भात और साग खाकर सो रहे थे। पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की महारैली थी। नाम था जनविश्‍वास महारैली। रैली में जाने का मन नहीं था। मन में यही सोच रहे थे कि तेजस्‍वी यादव हमें न एमएलसी बनाएंगे, न लोकसभा का टिकट देने वाले हैं। फिर बेमतलब का भीड़ का हिस्‍सा क्‍यों बने। लेकिन मन नहीं माना। हमें लगा कि यह महारैली हमारे लिए भले बेमतलब की हो, लेकिन हमारे पाठकों की रुचि इस रैली की भीड़, भाषण और नेताओं की उपस्थिति में जरूर होगी। वे हमारे नजरों से रैली देखना चाहेंगे। यदि हम गांधी मैदान नहीं गये तो पाठकों के साथ नाइंसाफी होगी।

हम अपना झोला घर में ही छोड़कर गांधी मैदान के लिए प्रस्‍थान कर गये। फटफटिया अपने एक दोस्‍त के दरवाजे पर खड़ी कर एसपी वर्मा रोड से गांधी मैदान की ओर बढ़े जा रहे थे। करीब सवा दो बज रहा था। तेजस्‍वी यादव का भाषण माईक पर सुनाई पड़ रहा था। भाषण के साथ हम भी आगे बढ़ते जा रहे थे। हम जेपी गोलबंर वाले गेट से गांधी मैदान में प्रवेश किये। हमारी रुचि भाषण से ज्‍यादा भीड़ में थे। हम गांधी मैदान में मंच की ओर बढ़ने के बजाये गांधी मैदान का चक्‍कर लगाने में जुट गये। गांधी मैदान में बने फूटपाथ से झंडोत्‍तोलन वाले स्‍थान की ओर बढ़ने लगे। मुख्‍य मंच से आधे मैदान तक भीड़ भरी हुई थी। एक्जिविशन रोड से एसएसपी कार्यालय के बीच गांधी मैदान में बनी सड़क तक सघन भीड़ थी। उसके बाद उपस्थिति कम थी।

हम भीड़ के बीच लोगों की उपस्थिति का आकलन कर रहे थे। इस बीच भाजपा के एक वरिष्‍ठ नेता का फोन आया। उन्‍होंने पूछा कि आप कहां हैं। हमने कहा कि गांधी मैदान में हैं। फिर उन्‍होंने पूछा कि कौन-कौन प्रमुख नेता आये हुए हैं। हमने कहा कि अभी आ रहे हैं और मंच से काफी दूर हैं। इसलिए मंच के पास जाकर ही बता पाएंगे। उन्‍होंने भीड़ को लेकर पूछा कि आज की रैली में भीड़ 2013 में नरेंद्र मोदी की भीड़ से ज्‍यादा है या कम है। तत्‍काल हमारे पास ऐसा कोई आकलन नहीं था। 2013 में हम पत्रकार दीर्घा में थे, इसलिए पीछे की भीड़ का हमारा कोई अनुमान नहीं था। आज भीड़ में थे इसलिए मंच की उपस्थिति का आइडिया नहीं था। लेकिन हमने उन्‍हें भरोसा दिलाया कि भीड़ 2013 से कम है। खैर।

हमारी रुचि मंच से ज्‍यादा भीड़ और भाव पर केंद्रित थी। जब हम गांधी मैदान में चक्‍क्‍र मारने के बाद मंच की ओर बढ़ रहे थे तो तेजस्‍वी यादव का भाषण समाप्‍त हो गया था। हम मंच की ओर बढ़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन भीड़ के मजबूत घेरे को लांघ कर मंच के पास बने डी ब्‍लॉक तक नहीं पहुंच पाये। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, दीपांकर भट्टाचार्य, डी. राजा आदि का भाषण का चलता रहा। हम लोगों के बीच ही घुमते रहे। कहीं टाट पर बैठकर रोटी-भुजिया खाता समूह मिल रहा था तो कहीं चिनिया बादाम तोड़ते लोग भी दिख रहे थे। बैनर, पोस्‍टर और गमछी बिछाकर बैठने वालों की संख्‍या भी कम नहीं थी। गांधी मैदान में हाजिरी लगाने के सबूत के रूप में फोटोग्राफी और सेल्‍फी लेने वाले भी दिख रहे थे।

लेकिन भीड़ की खासियत थी कि झकास कुरता-पैजामा और स्‍टाइलिश जूता वाले लोग कम ही नजर आ रहे थे। हवाई चप्‍पल वालों की संख्‍या भी काफी थी। एक और बात थी कि कंधे पर झंडा उठाने और लहराने वालों में उत्‍साह दिख रहा था। झंडों के मामले में राजद पर वामपंथी ज्‍यादा भारी पड़ रहे थे, जबकि नारों में तेजस्‍वी यादव का बोलबाला था। कांग्रेसियों की भीड़ कोई उल्‍लेखनीय नहीं थी। वे गेस्‍ट खिलाड़ी की भूमिका में थे। डी ब्‍लॉक वाले घेरे को छोड़ दें तो बाकी की घेरेबंदी ध्‍वस्‍त हो चुकी थी। कुर्सियों की हालात भी बदहाल थी। लोग घेरे के बांस और कुर्सियों के सहारे मंच पर नेताओं की झलक देख लेना चाहते थे।

गांधी मैदान में लोगों के आने-जाने का सिलसिला थम नहीं रहा था। ठहराव तब आया, जब लालू यादव भाषण देने मंच पर पहुंचे। हर आदमी अपनी-अपनी जगह पर खड़ा हो गया था। जाने का सिलसिला थम गया था। लोग मंच के पास पहुंच जाना चाहते थे। लालू यादव 3.35 बजे माईक पर आये थे और लगभग 20 मिनट के अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर हमलावर रहे। उनके भाषण में सम्‍मोहन बरकरार था, लेकिन भाषण में ऊर्जा और ओज नहीं था। इस मामले में तेजस्‍वी यादव अपने पिता पर भारी पड़ रहे थे।

लालू यादव का भाषण शुरू हुआ तो हल्‍की बारिश भी शुरू हो गयी थी और भाषण समाप्‍त होते-होते बारिश तेज हो गयी थी। हम भी अपने कपार पर रुमाल रखकर कर स्‍क्रीन पर लालू यादव का भाषण देख और सुन रहे थे। भाषण समाप्‍त होने के बाद भीड़ टूट पड़ी। हम भी गांधी मैदान से बाहर निकलने के लिए होटल मौर्या की ओर बढ़ रहे थे। किनारे पहुंचने पर एक पेड़ का ढाल मिला। हम धोकरी में हाथ डालकर रुमाल खोज रहे थे। रुमाल हाथ में नहीं आया तो लगा कि घर में छूट गया होगा। हाथ से माथे का पानी पोंछने की कोशिश की तो समझ में आया कि रुमाल माथे पर पड़ा है और पानी से लथपथ है। थोड़ी देर और बारिश हुई, फिर आसमान साफ हो गया। इसी बीच दिल्ली और भोपाल से दो और लोगों का फोन आया। वे भी रैली के संबंध में जानकारी चाहते थे। तब समझ में आया कि पाठकों का भरोसा अपनी किसी भी इच्‍छा या आकांक्षा से ज्‍यादा महत्वपूर्ण है।

Previous Post

मैदान से ओझल होंगे नीतीश, चमकेगा तेजस्‍वी का चेहरा !

Next Post

राज्यपाल ने कुलपतियों के साथ बैठक की 

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
राज्यपाल ने कुलपतियों के साथ बैठक की 

राज्यपाल ने कुलपतियों के साथ बैठक की 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News