• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

पौने आठ बजे रात तक 71 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान

प्रशासनिक लापरवाही पर भारी पड़ा वोटरों का जोश

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 2, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
पौने आठ बजे रात तक 71 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
वोटरों में जोश और उत्‍साह हो तो प्रशासनिक लापरवाही भी आड़े नहीं आती है। इसका उदाहरण है प्राथमिक विद्यालय मौदही के टोला मतदान केंद्र। इस केंद्र पर बिजली की रौशनी में रात पौने आठ बजे तक मतदान हुआ और अंतिम वोट पड़ने तक ग्रामीणों की सक्रियता बनी रही। प्राथमिक विद्यालय मौदही के टोला मतदान केंद्र पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के मनेर विधान सभा में आता है। यह प्रशासनिक रूप से बिहटा प्रखंड का हिस्‍सा है। यह गांव मनेर विधान सभा क्षेत्र में पड़ता है। शाम करीब पौने पांच बजे हम इस बूथ पर पहुंचे तो वोटरों की लंबी लाईन लगी हुई थी। स्‍थानीय लोगों की शिकायत थी कि सुबह से ही मतदान की गति काफी धीमी रही। मतदान केंद्र पर पहला मत डालने वाले वोटर ने बताया कि हम जब मत देने गये तो हमने बताया कि हमारा क्रम संख्‍या 815 है। इसके बावजूद मतदानकर्मी वोटरलिस्‍ट में क्रम संख्‍या एक से नाम खोजना शुरू किया, ताकि विलंब हो सके।
सातवें और अंतिम चरण के मतदान के दिन हम अपने साथी रणविजय के साथ फुलवारी, दानापुर, बिक्रम और मनरे विधान सभा के कई मतदान केंद्रों से होकर गुजरे। रणविजय ने योगीपुर जाकर अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला। दोपहर में उसके ही घर खाना खाकर थोड़ा आराम भी किया, ताकि बाहर लू का असर कम हो सके। इसी दौरान मौदही निवासी पत्रकार राजकुमार यादव को फोन किया। उन्‍होंने कहा कि हम गांव पर ही हैं। फिर हम लोग योगीपुर से पाली हाल्‍ट होते हुए हाईवे का अंडरब्रिज पार कर मोदही पहुंचे। राजकुमार भी वहीं वोट देने के लिए लाईन में लगे हुए थे। हम करीब पौने पांच बजे वहां पहुंचे थे। उस समय करीब सवा सौ पुरुष और 55 से अधिक महिलाएं लाईन में लगी थी। काफी भीड़ थी और लाईन भी लंबी थी। चुनाव आयोग का कार्ड देखकर लोग हमारे पास शिकायत करने पहुंच गये कि वोटिंग काफी धीमी हो रही है। हमने वहां मौजूद सेक्‍टर मजिस्‍ट्रेट से बात की। उन्‍होंने बताया कि मतदान धीमी होने की शिकायत के बाद ही हम यहां आए हैं। उस मतदान केंद्र पर वोटरों की संख्‍या 1448 थी। पांच बजे तक 765 वोट डाल चुके थे। पांच बजे मतदान अधिकारी द्वारा यही डाटा अपलोड किया गया था।
शाम ढलने को थी। हमें पटना आना था। वहां मौजूद अधिकारी ने बताया था कि 6 बजे तक जो लोग लाईन में रहेंगे, उन सभी को मतदान का मौका दिया जाएगा। 6 बजे पर्ची बांट दिया जाएगा और पर्चीधारी हर व्‍यक्ति को वोट देने के बाद ही मतदान बंद होगा। हमने राजकुमार से कहा कि अंतिम समय और अंतिम संख्‍या के संबंध में सूचना जरूर भेज दीजिएगा। हमने रात में करीब 10 बजे राजकुमार को फोन किया तो उन्‍होंने बताया कि 6 बजे तक लाईन में मौजूद सभी महिला और पुरुषों को वोट देने का मौका मिला और मतदान का सिलसिला पौने आठ बजे रात तक चला। इस बूथ पर 1448 में से 1025 वोटरों ने मतदान किया। यह कुल मतदाता का 71 प्रतिशत था।
ऐसा बहुत कम होता है कि रात चढ़ने के बाद भी वोटरों में उत्‍साह कायम रहे, लेकिन सोन नदी किनारे बसे इस गांव की स्थिति अलग थी। पुरुषों के समान महिलाओं में भी काफी उत्‍साह था। हम इस मतदान केंद्र पर 20-25 मिनट रुके थे, लेकिन वोटरों के आने का सिलसिला जारी रहा था। इसीलिए लाईन लंबी होती जा रही थी। शाम पांच बजे तक 765 वोटरों ने ही मतदान किया था। वहीं पौने आठ बजे रात तक यह संख्‍या बढ़कर 1025 हो गयी।
हम और रणविजय जब मौदही के टोला मतदान केंद्र से पटना के लिए प्रस्‍थान किये तो रास्‍ते में कई बूथों पर मतदान के बाद बस्‍ता समेटने का सिलसिला शुरू हो रहा था। बिहटा में नाश्‍ते में मनेर का लड्डू का भोग लगाया। आगे बढ़ने पर दनियावां के लिए निकलने वाली सड़क के पास एक चाय दुकान में चाय पी और फिर पटना की ओर बढ़े। पटना में करीब 8 बजे हम विधान सभा ओबरब्रिज से गांधी मैदान की ओज रहे थे, उस समय वाहनों में सवार मतदान टीम अलग-अगल गाडि़यों से एएन कॉलेज की ओर बढ़ी जा रही थी, जहां स्‍ट्रांग रूम में उन्‍हें ईवीएम जमा करवाना था।
Tags: poling at maner patliputra
Previous Post

लोकसभा चुनाव में जितेगी जाति, ताली बजाएंगी पार्टियां

Next Post

साहित्य को साधने में अपना सारा प्राण लगाने वाले लेखक हैं श्रीकांत व्यास

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
साहित्य को साधने में अपना सारा प्राण लगाने वाले लेखक हैं श्रीकांत व्यास

साहित्य को साधने में अपना सारा प्राण लगाने वाले लेखक हैं श्रीकांत व्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News