• About
  • Contcat Us
Thursday, July 16, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

सिर चढ़कर बोलने लगा है राहुल गांधी का जादू

अब तेजस्‍वी को बदलनी होगी कार्यशैली

Birendra Yadav by Birendra Yadav
August 21, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
सिर चढ़कर बोलने लगा है राहुल गांधी का जादू
0
SHARES
46
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार की राजनीतिक फिजां बदल दी है। चुनाव आयोग पर आरोपों से उपजी परिस्‍थति के बाद महागठबंधन बिहार में नया तेवर दिखा रखा है। वोटर अधिकार यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। यह भीड़ किसी एक पार्टी या नेता के पीछे नहीं दौड़ रही है। यह भीड़ उम्‍मीदों, सरोकारों और बदलाव की आकांक्षा के साथ दौड़ रही है। नि:संदेश इसका नेतृत्‍व राहुल गांधी कर रहे हैं।
वोटर अधिकार यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसे कांग्रेस के आधार बढ़ने के रूप में नहीं लिया जा सकता है। लेकिन राहुल गांधी का राजनीतिक कद बढ़ने का असर आधार वोट पर भी पड़ेगा। भारत जोड़ो यात्रा इस बात का प्रमाण है कि यात्रा के कारण राहुल गांधी के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।
बिहार में महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार तेजस्‍वी यादव हैं। यह लगभग तय है। राजद का प्रचार अभियान इसी बात को पुष्‍ट करता है। कांग्रेस को भी इससे कोई एतराज नहीं है। अन्‍य पार्टियां भी तेजस्‍वी के नेतृत्‍व पर सहमत हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्‍या राहुल गांधी की लोकप्रियता की आंच को तेजस्‍वी यादव झेल पाएंगे। यह निर्विवाद है कि बिहार में तेजस्‍वी यादव महागठबंधन के सर्वमान्‍य नेता हैं, लेकिन राहुल गांधी की इंट्री के बाद तेजस्‍वी का कद घटने लगा है। वोटर अधिकार यात्रा में तेजस्‍वी यादव दूसरे नंबर के नेता हो गये हैं। तेजस्‍वी यादव को अब भाजपा के वैचारिक विरोध की राजनीति के साथ ही महागठबंधन में कांग्रेस के कद और प्रभाव से भी लड़ना होगा। राहुल गांधी बिहार में जितना सक्रिय होंगे, तेजस्‍वी यादव का कद उतना ही छोटा होता जाएगा। मीडिया का कवरेज भी राहुल गांधी की ओर शिफ्ट होता जाएगा।
कांग्रेस के राजनीतिक हलकों में चर्चा के अनुसार, चुनाव तक राहुल गांधी पूरी तरह बिहार में एक्टिव रहेंगे और जनता के बीच कैंप करते रहेंगे। इस या उस कार्यक्रम के बहाने में उनकी सक्रियता की वजह है कि उन्‍हें अब अपना राजनीतिक आधार बढ़ाना है। भाजपा और कांग्रेस की त्रासदी है कि दोनों पार्टियों के पास कोई क्षेत्रीय नेता नहीं है। दोनों पार्टियों को केंद्रीय नेतृत्‍व के भरोसे चुनाव लड़ना पड़ता है। राहुल गांधी भी इस वास्‍तविकता से परिचित हैं। इसलिए बिहार में ज्‍यादा सक्रिय‍ दिखना चाहते हैं।
राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से मुकाबले के लिए तेजस्‍वी यादव को खुद में बदलाव करना होगा। उन्‍हें वोटर अधिकार के साथ समर्थकों और कार्यकर्ताओं के सम्‍मान के लिए अभियान चलाना होगा। तेजस्‍वी यादव ने अब तक जितनी भी यात्रा की है, वह सामंती ठाट-बाट वाली रही है। सर्वसुविधा संपन्‍न वाहन, सर्किट हाउस का ठहराव और भेड़-बकरी तरह कार्यकर्ता से व्‍यवहार उनकी विशेष शैली रही है। इसमें तेजस्‍वी यादव को बदलाव लाना होगा। महंगी गाडि़यों का काफिला और बगुला भगतों की भीड़ से निकलकर आम वोटरों के बीच खड़ा होना होगा। उनके साथ उठना, बैठना और खड़ा होना होगा। उन्‍हें गले लगाना होगा। तेजस्‍वी यादव को दस नंबर के दरवाजे खोलने होंगे और सामंती कल्‍चर से मुक्‍त होना होगा। साथ ही कुर्ता पर आयरन और देह की ऐंठन दोनों को ढीला करना होगा। तभी समर्थकों का साथ बना रहेगा। गांव में एक कहावत है, जिसके आंगन में गेहूं सूखता है, उसे ही उधार भी मिलता है। वैसे तेजस्‍वी यादव आमतौर पर टीशू पेपर से हाथ मलते रहते हैं। लेकिन समय रहते अपनी शैली, कार्य व्‍यवहार और रणनीति में बदलाव नहीं लाए तो चुनाव के बाद हाथ ही मलते रहेंगे।
Tags: effect of voter adhikar yatra
Previous Post

भाजपा में यादव वोटों के ठेकेदार नहीं हैं नित्‍यानंद राय

Next Post

Family Power Plan के लाभार्थी हैं 66 विधायक

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
Family Power Plan के लाभार्थी हैं 66 विधायक

Family Power Plan के लाभार्थी हैं 66 विधायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News